Tuesday, December 28, 2010

स्वास्थ्य से जुड़े १७ कार्यदल बनाएगा केंद्र

हा सुनने में तो यही आ रह है की अब देश में लोगों की सेहत बेहतर बनाने के लिए सरकार विभिन्न कार्यदलों की सलाह लेने का विचार कर रहा है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेहत से जुड़े १७ विभिन्न मुद्दों को चिन्हित किया है जिन्हें सुधारकर आम जनता को सेहतमंद रखा जा सकता है स्वास्थ्य राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी की पहल पर किए गए इस नई योजना पसर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ें तमाम अधिकारीयों की बैठक हुई|
 प्रधानमंत्री के सलाहकार सेम पित्रोदा ने देश में सेहत से जुड़ें १७ मुद्दों की पहचान की है| स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के कहा की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ें तमाम सरकारी और निज्जी संस्थाओं के अधिकारिओं ने एक बैठक में इन मुद्दों पर बात की है| बैठक के अंत में सेम पित्रिदा ने १७ सबसे अहम मुद्दों को चिन्हित कर स्वास्थ्य मंत्री को अपनी  एक रिपोर्ट सोपी है| इनमे स्वास्थ्य जागरूकता एवं सिक्षा, पिने योग्य पानी, स्वास्थ्य बिमा, मोबाईल हॉस्पिटल यूनिट  और टेलीमेडिसिन जेस्से मामलें अहम है| राज्यमंत्री ने ये भी कहा है की सभी १७ मामलों पर बहुत जल्द अलग अलग कार्यदल के  सदस्यों को चार पन्नों में सलाह देने को कहा गया है|
 मेरी तो यही प्रार्थना  है की ये सब फिर कही अन्य मामलों की तरह केवल पन्नों में ही ना रह जाए कुछ तो हकीकत में भीं हो ताकि लोगों का कुछ भला हो जाए| 

1 comment:

  1. aisi yojnai jayadatar sunne me hi aati hai par ye is bar kitni kargar sabit hogi ye dekhne wali bat hogi warna jyadatar to aisi yojnai kewalsarkari filon me hi rah jati hai

    ReplyDelete